सलोन ब्लाक परिसर की भूमि अवैध कब्जा, स्थानीय एवं जिला प्रशासन मौन
-
By
Admin
Published - 13 May 2026 373 views
सलोन ब्लाक परिसर की भूमि अवैध कब्जा स्थानीय एवं जिला प्रशासन मौन
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली/सलोन।तहसील जो की भू-माफियों के आतंक से काफी अर्से से पीड़ित पीड़ित है। रसूखदारों कि संरक्षण में पल रहे भू-माफियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वह अब कहीं और नहीं बल्कि दर्जनों ग्राम पंचायतों का विकास का ताना-बाना बुनने वाले सलोन ब्लाक परिसर को ही अवैध कब्जे कि जद में लेते चले आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सलोन ब्लाक परिसर के किनारे कुछ लोगों कि भूमि धरी जमीन है। जिसमें प्लाटिंग का कार्य शुरू है। ब्लाक परिसर के ठीक किनारे मौजूद भूमि धरी जमीन का सहारा लेकर भू-माफियों ने सलोन ब्लाक परिसर कि खाली पड़ी जमीन को भी हथियाना शुरू कर दिया है। जिसको संज्ञान में लेकर तत्कालीन उप जिलाधिकारी सलोन ने बीती दिसम्बर माह में पैमाइश कर दिया था जिसके बाद भू-माफियों ने रातों रात सरकारी पिलर व दीवाल को धकेल दिया था। जिसके बाद भू-माफियों ने बिना किसी स्थाई निस्तारण के सैकड़ो ट्राली मिट्टी डलवाकर भूमिधरी जमीन के साथ ब्लाक परिसर कि जमीन को भी हथिया लिया। और तो और सलोन ब्लाक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले वाहनों के लिए बनाये गये सलोन ब्लाक के मुख्य रास्ते से रात के अंधेरे में भू-माफियों व खनन माफियों के जेसीबी व ट्रैक्टर फर्राटे भर रहे हैं। जिससे यह कहना मुश्किल नहीं है कि सलोन तहसील प्रशासन कि लापरवाही के चलते सलोन ब्लाक परिसर को रसूखदार भू-माफियों ने गोद ले लिया है। जिससे दर्जनों ग्राम पंचायतों का विकास करने वाला सलोन ब्लाक अपनी खुद के परिसर कि बाउंड्री वॉल करवा कर अपनी भूमि सुरक्षित नहीं करवा पा रहा है। जिससे सलोन तहसील प्रशासन कि कार्यशैली एक बार फिर से सवालों के कठघरे में कैद हो चुकी है।
सम्बंधित खबरें
-
आधे घंटे के तूफान ने थाम दी रफ्तार, धूल भरी आंधी के बाद ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाजनेशनल न्यूज १
-
मरौली खंड-6 में एनजीटी नियमों को ताक पर रख कर धड़ल्ले से अवैध खनन जारीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
गीता दीदी की आत्म शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्य
-
सलोन ब्लाक परिसर की भूमि अवैध कब्जा स्थानीय एवं जिला प्रशासन मौननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
11 वाहनों पर अवैध ओवरलोडिंग के विरुद्ध हुई कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल
-
बकायेदारों की भूमि की नीलामी 21 व 22 मई कोनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली उपजिलाधि