गीता दीदी की आत्म शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजन
-
By
Admin
Published - 13 May 2026 24 views
गीता दीदी की आत्म शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा जनपद में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बांदा स्थित गीता ज्ञान भवन में सेवा केंद्र की पूर्व संचालिका एवं सभी की प्रिय श्रद्धेय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी की आत्म शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जैसा उनका नाम था, वैसा ही उनका व्यक्तित्व भी था। वे ज्ञान की सच्ची गीता का साक्षात स्वरूप थीं। अपनी तेजस्वी एवं ओजस्वी वाणी के माध्यम से उन्होंने अनेक आत्माओं के जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन लाने का कार्य किया।
वक्ताओं ने कहा कि गीता दीदी अत्यंत मृदुभाषी, सरल स्वभाव एवं सेवा भावना की प्रतिमूर्ति थीं। वे आत्म चिंतन, मनोविकारों पर नियंत्रण और राजयोग के अभ्यास को जीवन का आधार मानती थीं। उनका मानना था कि आत्मा का मूल धर्म शांति, आनंद, शक्ति और पवित्रता है, जिसे अपनाकर व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणास्तंभ बन सकता है।
वर्तमान बांदा सेवा केंद्र संचालिका बीके शालिनी दीदी ने कहा कि गीता दीदी की क्लास अत्यंत प्रभावशाली और स्पष्ट होती थी। उनकी वाणी सीधे हृदय को स्पर्श करती थी और आत्म परिवर्तन की प्रेरणा देती थी। उन्होंने कहा कि गीता दीदी का संपूर्ण जीवन तपस्या, ज्ञान और योग से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम में हमीरपुर, कानपुर, शिकोहाबाद, फतेहपुर, बिंदकी, इटावा, सैफई, करहल, भरुआ, कुरारा, बबेरू, तिंदवारी और सुरावली सहित विभिन्न स्थानों से ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मालती बसु ने भी पहुंचकर गीता दीदी के सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की सराहना करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्मभोज एवं ईश्वरीय स्मृति के साथ सभी ने “ओम शांति” कहकर श्रद्धांजलि
सम्बंधित खबरें
-
आधे घंटे के तूफान ने थाम दी रफ्तार, धूल भरी आंधी के बाद ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाजनेशनल न्यूज १
-
मरौली खंड-6 में एनजीटी नियमों को ताक पर रख कर धड़ल्ले से अवैध खनन जारीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
गीता दीदी की आत्म शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्य
-
सलोन ब्लाक परिसर की भूमि अवैध कब्जा स्थानीय एवं जिला प्रशासन मौननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट
-
11 वाहनों पर अवैध ओवरलोडिंग के विरुद्ध हुई कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल
-
बकायेदारों की भूमि की नीलामी 21 व 22 मई कोनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली उपजिलाधि