सलोन ब्लाक विकास की राह पर अग्रसर, ग्राम पंचायतों में विकास की योजनाऐं तेज़
-
By
Admin
Published - 18 May 2026 52 views
सलोन ब्लाक विकास की राह पर अग्रसर, ग्राम पंचायतों में विकास की योजनाऐं तेज़
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन/ रायबरेली। विकास कार्यों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाला सलोन विकास खंड इन दिनों तेजी से बदलती तस्वीर के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गांवों में हो रहे निर्माण कार्य, पंचायत भवनों का सौंदर्यीकरण, गौशालाओं का संचालन, सरकारी योजनाओं का धरातल पर दिखता असर तथा प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प ने क्षेत्रवासियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।ब्लाक क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी शशिकुमार तिवारी के नेतृत्व में कई योजनाओं को गति मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से अधूरे पड़े विकास कार्य अब तेजी से पूरे हो रहे हैं। गांवों में साफ-सफाई, पंचायत भवनों की रंगाई-पुताई, सामुदायिक परिसरों का निर्माण, मनरेगा पार्क तथा सरकारी संस्थानों के सौंदर्यीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है।जानकारी के अनुसार सलोन ब्लाक क्षेत्र में अब तक आठ गौशालाओं का उद्घाटन किया जा चुका है। वहीं आठ सरकारी राशन की दुकानों को भी नए स्वरूप में तैयार कर संचालन शुरू कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे न केवल व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं बल्कि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिलने लगा है।सूची तथा बघौला ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन इन दिनों विशेष चर्चा का विषय बने हुए हैं। आधुनिक रंग-रोगन, बैठने की व्यवस्था, साफ-सुथरा परिसर और आकर्षक डिज़ाइन के कारण लोग इन भवनों की तुलना लखनऊ सचिवालय से करते दिखाई दे रहे हैं। पंचायत भवनों में डिजिटल व्यवस्था तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव की भी सराहना हो रही है।मनरेगा योजना के अंतर्गत बनाए गए पार्क ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। बच्चों के खेलने की व्यवस्था, पौधरोपण तथा बैठने की सुविधाओं ने गांवों में नई पहचान बनाई है। वहीं प्राथमिक विद्यालयों में कराए गए कायाकल्प कार्यों के बाद विद्यालयों का वातावरण भी पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। रंगीन दीवारें, स्वच्छ शौचालय, पेयजल व्यवस्था और सुंदर कक्षाओं ने अभिभावकों का भरोसा बढ़ाया है।हालांकि विकास कार्यों की बढ़ती चर्चा के बीच कुछ लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि ब्लाक स्तर पर चल रही सख्ती और पारदर्शिता की वजह से कुछ भ्रष्टाचारियों को यह कार्यशैली रास नहीं आ रही है। वहीं समर्थकों का कहना है कि विकास कार्यों में तेजी आने से पुराने ढर्रे पर काम करने वालों की परेशानियां बढ़ी हैंजब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शशिकुमार तिवारी से बात की गई तो उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम इस पर कुछ नहीं कह सकते, आप उच्चाधिकारियों से पता कर लीजिए। ”फिलहाल सलोन ब्लाक में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा गांव-गांव में है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि इसी प्रकार योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुंचता रहा तो क्षेत्र की तस्वीर आने वाले समय में और बेहतर दिखाई देगी।
सम्बंधित खबरें
-
सलोन ब्लाक विकास की राह पर अग्रसर, ग्राम पंचायतों में विकास की योजनाऐं तेज़नेशनल न्यूज १रायबरेली रिप
-
दांदौ खदान में ‘लाल सोने’ की लूट कर,धड़ल्ले से अवैध खनननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। जिले
-
बहादुरपुर स्योढ़ा बालू खंड में लाल सोने की लूट कर रहे है खनन माफियानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट