दबंगों ने गर्भवती महिला पर बरपाया कहर रसूख के आगे नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
-
By
Admin
Published - 28 May 2026 27 views
दबंगों ने गर्भवती महिला पर बरपाया कहर रसूख के आगे नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली जिले दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ऐसी गर्भवती महिला जिसके थाना पर दबंगों कि शिकायत करने गये पति को पुलिस ने बैठा लिया और उधर दबंगों ने लात घूसों से पीट कर अधमरा कर दिया। हद कि बात यह है कि मेडिकल परीक्षण के बाद भी रसूखदार दबंगों पर पुलिस ने कार्यवाही तो दूर मुकदमा तक नहीं दर्ज किया है। ताजा मामला जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर रसूलपुर का है जहां की निवासिनी पुष्पा देवी ने बताया कि हम अपने पुराने मकान में उड़े तीन सेड का मरम्मत कर रहे थे तभी परिवार के ही दबंगों ने मेरी सास को पीट दिया। जिसकी शिकायत लेकर मेरे पति संजय कुमार सलोन थाना गए जहां पर हल्का सिपाहियों ने मौके की स्थिति से उच्च अधिकारियों को गुमराह करके उल्टा मेरे पति को ही थाने में बैठवा दिया। जिसके बाद दबंग ननकऊ पुत्र रामकुमार, केतकी पत्नी शिवशंकर विश्वकर्मा, सरिता पत्नी बच्चा, मुस्कान पुत्री शिवशंकर, रेनू पुत्री शिवशंकर, तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडों से जमकर पीटा। पुष्पा ने यह भी बताया कि मारपीट का शिकार होने के बाद घायल अवस्था में सलोन सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां से इलाज करा कर वापस लौट आए मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को मिल चुकी है किंतु अब तक मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। पीड़िता ने दबंग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस पूरे मामले में एक रसूखदार प्रधान द्वारा दबंगों का साथ दिये जाने व सांठ-गांठ करवाने कि बात सामने आ रही है।
सम्बंधित खबरें
-
दबंगों ने गर्भवती महिला पर बरपाया कहर रसूख के आगे नहीं दर्ज हुआ मुकदमानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट-
-
रिक्शा सवार 6 लोगो की हुई मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यातेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक टक्कर मारकर
-
अतर्रा में बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, बहन मायावती के निर्देशों पर अमल के निर्देशनेशनल
-
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 की मौत, 5 घायलनेशनल न्यूज1
-
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता बेहाल, जिम्मेदार मस्त सलोन क्षेत्र में बढ़ा जनाक्रोशनेशनल न