बकरीद पर मुस्लिम समाज ने गौशाला पहुंचकर गौ माता को खिलाया तरबूज, राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग
-
By
Admin
Published - 29 May 2026 9 views
बकरीद पर मुस्लिम समाज ने गौशाला पहुंचकर गौ माता को खिलाया तरबूज, राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा जनपद मे बकरीद के अवसर पर शुक्रवार को बांदा नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में मुस्लिम समाज के लोगों ने पहुंचकर गौ माता को तरबूज खिलाया और भारत सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की।
जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की तथा पूजा-अर्चना में भी सहभागिता निभाई। इस दौरान महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि बांदा में हिंदू-मुस्लिम एकता हमेशा मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि देशभर में गौ माता को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुस्लिम समाज भी आगे आकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग कर रहा है, ताकि हिंदू और मुस्लिम समाज के बीच आपसी मतभेद समाप्त हों और भाईचारा मजबूत हो।
इस अवसर पर जियाउल्लाह, आमीन राईन, इमरान सौदागर, फहीम खान, मोहम्मद तौफीक, वसीम भाई, नादिर मंसूरी, नफीस खान, राकेश कुमार त्रिपाठी, अनीता गुप्ता, दीपक शुक्ला, शिवम सोनी, सुमित सोनी, ओमप्रकाश जड़िया, ऋषभ जड़िया, ऋषि पाठक, निखिल रैकवार, सत्यम विश्वकर्मा, समर्थ जड़िया, कृष्ण कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
आधी रात बांदा में आंधी-तूफान का तांडव, 80 किमी घंटा की रफ्तार से चली हवाएंनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्
-
बांदा में तूफान का कहर मुरवल गांव में सोलर पैनल टूटा किसान की सिंचाई ठपनेशनल न्यूज 1 बादा रिपोर्ट सं
-
दबंगों ने गर्भवती महिला पर बरपाया कहर रसूख के आगे नहीं दर्ज हुआ मुकदमानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट-
-
रिक्शा सवार 6 लोगो की हुई मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यातेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक टक्कर मारकर