आईटीआई बालापुर मार्ग का किया शिलान्यास, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति--अदिति सिंह सदर विधायक
-
By
Admin
Published - 02 June 2026 55 views
आईटीआई बालापुर मार्ग का किया शिलान्यास, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति--अदिति सिंह सदर विधायक
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली, 1 जून 2026। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आईटीआई बालापुर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।सदर विधायक अदिति सिंह ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए बजट स्वीकृत करने पर योगी आदित्यनाथ तथा ए . के . शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से रायबरेली में लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और जनता की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आईटीआई बालापुर मार्ग का निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे शिक्षा, व्यापार एवं दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
मंगलमय हुआ जेठ मास का मंगलवार जय श्रीराम और जय-जय हनुमान के जयघोष से गूंजा सलोननेशनल न्यूज १रायबरेली
-
स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल, अधिवक्ताओं के भवन की छतों पर जाले और गंदगीनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर