डीएम ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 03 June 2026 5 views
डीएम ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हो रही है परीक्षा
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज आयोजित की जा रही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आचार्य द्विवेदी इण्टर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के समय सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा जनपद के 23 परीक्षा केन्द्रों पर 03 व 04 जून, 2026 को प्रत्येक दिवस को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों के आवागमन के दृष्टिगत सभी व्यापक प्रबंध किए गये है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी कर रहे हैं।आज की आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 8832 अभ्यर्थियों में से 4305 अभ्यर्थी उपस्थित व 4527 अभ्यर्थी अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में कुल 9508 अभ्यर्थियों में से 5004 अभ्यर्थी उपस्थित व 4504 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें, इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 18340 अभ्यर्थियों में से 9309 अभ्यर्थी उपस्थित व 9031 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।
निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
सम्बंधित खबरें
-
प्रजनन करने वाली मछलियां पकड़ने, बेचने पर रोक डीएमनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मारायबरेल
-
बांदा में जल, जंगल, पहाड़ और केन नदी बचाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड इंसाफ सेना का तीन दिवसीय अनशन स
-
श्रवण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडे का जन्मदिन एकता दिवस के रूप में मनाया गयानेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर
-
सोनू भईया बने अखिल भारतीय नामदेव दर्जी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्