17 जून को जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई
-
By
Admin
Published - 15 June 2026 29 views
17 जून को जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई
राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी सुनेंगी शिकायतें
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
रायबरेली: जनहित में महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 17 जून 2026 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी का जनपद भ्रमण प्रस्तावित है। कार्यक्रम के तहत महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए जिला पंचायत सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे से महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है जनपद की यदि किसी भी महिला को महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न या घरेलू हिंसा से संबंधित कोई शिकायत है तो वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकती हैं, जिससे उनका त्वरित निस्तारण कराया जा सके।
सम्बंधित खबरें
-
गांव की नदी में सुबह नहाने गए तीन बच्चों की नदी में डूबने से हुई दर्दनाक मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
64 साल के बाद भी मवई बुजुर्ग में नहीं बनी सीसी रोड-नाली, ग्रामीणों ने लगाई गुहारनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न सी०एम०आई०एस० के अंतर्गत
-
पत्रकार के घर में घुसकर पूर्व में भी गोली चल चुका दबंग दोबारा फिर गाली गलौज नेशनल न्यूज 1 बांदा
-
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्नउत्साह और अनुशासन के साथ मनाएं सभी त्यो