जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
-
By
Admin
Published - 15 June 2026 32 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
उत्साह और अनुशासन के साथ मनाएं सभी त्योहार: डीएम
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली मुहर्रम, श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, शिवरात्रि, आस्तिक देव मेला, स्वतंत्रता दिवस, नाग पंचमी, रक्षा बंधन, गंगा स्नान, जन्माष्टमी सहित अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न संगठनों से आए धर्मगुरुओं एवं प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान निर्धारित स्थलों एवं मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी आयोजन स्थलों एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर चिन्हित समस्याओं का शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए गए कि जलभराव, गड्ढों एवं साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए। विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि विद्युत लाइनों की जांच कर ढीले तारों एवं कम ऊंचाई वाले तारों को ठीक कराया जाए, जिससे कांवड़ यात्रा एवं जुलूस के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। सभी उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को आपसी समन्वय के साथ मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाए। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार ही त्योहार मनाएं तथा किसी नई परंपरा की शुरुआत न करें। किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन से तत्काल संपर्क करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस एवं कांवड़ यात्रा में भड़काऊ अथवा अश्लील गीत-संगीत पर भी रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी, पीस कमेटी के सदस्य, धर्मगुरु, मौलवी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, संभ्रांत नागरिक एवं धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
गांव की नदी में सुबह नहाने गए तीन बच्चों की नदी में डूबने से हुई दर्दनाक मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
64 साल के बाद भी मवई बुजुर्ग में नहीं बनी सीसी रोड-नाली, ग्रामीणों ने लगाई गुहारनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न सी०एम०आई०एस० के अंतर्गत
-
पत्रकार के घर में घुसकर पूर्व में भी गोली चल चुका दबंग दोबारा फिर गाली गलौज नेशनल न्यूज 1 बांदा
-
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्नउत्साह और अनुशासन के साथ मनाएं सभी त्यो