जनपद में 'योग सप्ताह' का भव्य शुभारंभ
-
By
Admin
Published - 15 June 2026 15 views
जनपद में 'योग सप्ताह' का भव्य शुभारंभ
गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान में स्वस्थ बृद्धावस्था के लिए योग का लिया गया संकल्प
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट -सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरुगोविंद सिंह उद्यान रायबरेली में 'योग सप्ताह' का भव्य और गरिमामयी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक डॉ अमित राजावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर शहर के सैकड़ों नागरिकों, अधिकारियों और योग साधकों ने एक साथ सामूहिक योग अभ्यास किया। मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने अपने संबोधन में कहा कि हमें जीवन के प्रत्येक चरण में योग को अपनाकर निरोग, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक डॉ अमित राजावत ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक आरोग्यता के लिए योग नितांत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन या एक सप्ताह के उत्सव तक सीमित न रखकर नियमित अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं
स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' थीम पर सप्ताह भर होंगे कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रायबरेली डॉ. पूनम यादव जी ने इस वर्ष की थीम *'स्वस्थ आयु के लिए योग'* पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस योग सप्ताह (15 जून से 21 जून) के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं और योग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग को दीर्घायु और निरोगी जीवन का मंत्र मिल सके। मास्टर योग ट्रेनर डॉ रवि प्रताप सिंह देव द्वारा लोगों को 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' के अंतर्गत विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने शरीर को निरोगी रखने के लिए प्रतिदिन योग अभ्यास करने का दृढ़ संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिला होमियोपैथी चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष चंद्र सचान, योगाचार्य डॉ विश्राम, हर्टफुलनेस इंस्टीट्यूट रायबरेली से डॉ आर पी सिंह ,पतंजलि योग समिति से राम शरण भारतीय योग संस्थान से राजेन्द्र त्रिपाठी,आर्य समाज रायबरेली से एम पी पाल, गायत्री परिवार से योगाचार्य परशुराम, संतमत से त्रिलोकी राम, लोकभारती से रामशरण सिंह क्रिया योग संस्थान से विजय शर्मा एवं इस भव्य आयोजन में आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, स्टाफ और योग प्रेमियों ने सहभागिता की। आयोजन के समापन पर डॉ पूनम यादव ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिया गया एवं मीडिया बंधुओं और नगर वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
गांव की नदी में सुबह नहाने गए तीन बच्चों की नदी में डूबने से हुई दर्दनाक मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
64 साल के बाद भी मवई बुजुर्ग में नहीं बनी सीसी रोड-नाली, ग्रामीणों ने लगाई गुहारनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न सी०एम०आई०एस० के अंतर्गत
-
पत्रकार के घर में घुसकर पूर्व में भी गोली चल चुका दबंग दोबारा फिर गाली गलौज नेशनल न्यूज 1 बांदा
-
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्नउत्साह और अनुशासन के साथ मनाएं सभी त्यो