शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम
-
By
Admin
Published - 05 July 2026 35 views
शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम
नेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी, सलोन के विशाल सभागार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज 5 जुलाई 2026 (रविवार) को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य विषय "आलोचनात्मक एवं रचनात्मक शिक्षण" रहा।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन सीबीएसई की वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन मनीषा सिंह एवं बालेंदु शेखर शर्मा द्वारा किया गया। दोनों विशेषज्ञों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) की मंशा के अनुरूप शिक्षण को अधिक प्रभावी, तथा छात्र-केंद्रित बनाने पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों को बताया गया कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल विषय-वस्तु का ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता, सहयोगात्मक अधिगम तथा व्यावहारिक कौशल का विकास करना भी है। विभिन्न गतिविधियों, समूह-चर्चाओं, प्रस्तुतीकरणों एवं अनुभवात्मक शिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में नवीन शिक्षण विधियों के प्रभावी प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। रिसोर्स पर्सन ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों को जिज्ञासु, आत्मनिर्भर एवं नवाचारी बनाने पर बल देती है। इसके लिए शिक्षकों को पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों से आगे बढ़कर ऐसी शिक्षण रणनीतियाँ अपनानी होंगी, जो विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन, प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करें। इस दो-दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण - सत्र का शुभारंभ दिनांक 04 जुलाई 2026 (शनिवार) को प्रातः 9:00 बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह एवं रिसोर्स पर्सन डॉ मनीषा सिंह तथा बालेंदु शेखर शर्मा द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें साठ शिक्षक प्रशिक्षुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या जी द्वारा दोनों शिक्षा विशारदों को स्मृति - चिह्न देकर सम्मानित किया गया और आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों में व्यावसायिक कौशल में उन्नयन के साथ-साथ विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सम्बंधित खबरें
-
40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट कपिल त्रिपाठीरायबरेली जि
-
शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमनेशनल न्यूज 1 स
-
पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, निष्पक्ष पत्रकारिता समाज का आईना : प्रतुल सिंहनेशनल न्यूज १रायबरेली
-
पुलिस ने 101 गुम/खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाएनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी&nb