ब्लॉक प्रमुख कार्यालय सलोन का इकलौता वाटर कूलर खुद ही 'प्यासा', भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
-
By
Admin
Published - 02 July 2026 21 views
ब्लॉक प्रमुख कार्यालय सलोन का इकलौता वाटर कूलर खुद ही 'प्यासा', भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन (रायबरेली)। भीषण गर्मी और उमस के बीच जहां शासन-प्रशासन आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दावे कर रहा है, वहीं विकास खंड सलोन स्थित ब्लॉक प्रमुख कार्यालय परिसर में लगा इकलौता वाटर कूलर लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़ा है। हालत यह है कि लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाया गया वाटर कूलर स्वयं ही "प्यासा" नजर आ रहा है।
कार्यालय में प्रतिदिन विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और फरियादी अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं। भीषण गर्मी और चिपचिपाहट भरे मौसम में लोगों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए, लेकिन वाटर कूलर की अव्यवस्था के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से यह वाटर कूलर लगाया गया, तभी से इसकी स्थिति संतोषजनक नहीं रही। समय-समय पर इसकी मरम्मत और नियमित देखरेख नहीं होने के कारण यह अधिकांश समय खराब या अनुपयोगी बना रहता है। लोगों का कहना है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों लोग कार्यालय में आते हैं।ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि "कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, बाद में अमृत पिलाने से क्या फायदा।" उनका कहना है कि यदि भीषण गर्मी के दौरान ही पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी तो फिर ऐसी सुविधाओं का औचित्य क्या रह जाता है।क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत कराकर नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यालय आने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और आमजन को कब तक राहत मिल पाती है।
सम्बंधित खबरें
-
एकल परिवार का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न दिनांक 30 जून 2026 को बछरावां संच में 30 घंटे का त्रैमासिक
-
अवैध खनन ,खनन माफिया पर चला ऊंचाहार पुलिस प्रशासन का हंटरनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय ति
-
खनन माफिया के आगे नतमस्तक हुआ ऊंचाहार पुलिस प्रशासननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीमामला ऊं
-
72 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 किलो लहन बरामद कर नष्ट, 05 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक
-
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशने