डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें
-
By
Admin
Published - 27 June 2026 94 views
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना लालगंज पहुँचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
थाना दिवस के दौरान विभिन्न प्रकरणों में भूमि विवाद, पारिवारिक, राजस्व संबंधी शिकायते व सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए टीम बनाकर मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें।
थाना दिवस में उपजिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत कुमार राय सहित पुलिस/राजस्व विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
72 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 किलो लहन बरामद कर नष्ट, 05 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक
-
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशने
-
डीएम व एसपी ने गेंगासो गंगा पुल का किया स्थलीय निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायब
-
उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु आवेदन आमंत्रितपहले आओ पहले पाओ’’ पद्धति के आधार पर लाभ कर सकते
-
सलोन में प्रेम प्रसंग में जहर देकर हत्या का आरोप, युवती की संदिग्ध मौतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- सन्नो व