उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु आवेदन आमंत्रित
-
By
Admin
Published - 27 June 2026 41 views
उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु आवेदन आमंत्रित
पहले आओ पहले पाओ’’ पद्धति के आधार पर लाभ कर सकते है प्राप्त: जिला उद्यान अधिकारी
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा ने बताया है कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक कृषक ‘‘विभागीय पोर्टल https://dbt.uphorticulture.gov.in पर पंजीकरण कराकर वर्ष 2026-27 में निदेशालय द्वारा प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ पद्धति के आधार पर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत 35 से 50 प्रतिशत तक अनुदान अनुमन्य है। योजनान्तर्गत सामान्य एवं अनुसूचित जाति के कृषकों हेतु रेगुलर स्पेसिंग (आम, अमरूद, लीची, अनार आदि) 02 हे०, हाई डेंसिटी (आम, अमरूद, लीची, अनार आदि) 02 हे०, प्याज क्षेत्र विस्तार 05 हे०, उच्च मूल्य वाली संगध फसलें (बेला, रोजमरी, जेरेनियम आदि) 01 हे०, बल्ब एवं राइजोमैटिक पुष्प 02 हे०, लूज फ्लावर गेंदा 20 हे0, ईको फ्रेन्डली लाइट ट्रैप 10, मचान 02 हे०, मल्चिंग 05 हे०, मसाला सीड््स धनिया 2 हे०, ट्रैक्टर (2 डब्ल्यूडी) 01 पावर टिलर 08 बीएचपी से कम 01, पावर टिलर 08 बीएचपी से अधिक 01, संकर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार 80 हे०, लो कास्ट मशरूम उत्पादन इकाई 2, मौनपालन 7, एच.डी.पी.ई. वर्मी बेड 2, फेन्सिंग 3000 रनिंगमीटर का लक्ष्य प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति/जनजाति के कृषकों हेतु औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत 75 से 90 प्रतिशत तक अनुदान अनुमन्य है। संकर कद्दू वर्गीय 9.00 हे०, संकर टमाटर 09 हे०, मसाला मिर्च 06.50 हे०, संकर शिमला मिर्च 02 हे०, प्याज 04 हे०, लहसुन 01 हे0, रोज कटिंग 0.50 हे०, गेंदा 03 हे०, आईपीएम 05 हे०, पावर टिलर 08 बीएचपी तक 01 का लक्ष्य प्राप्त है। उन्होंने बताया है कि हर्बल गार्डेन योजनान्तर्गत सतावर 02 हे०, सर्पगन्धा 01 हे० का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें 50 प्रतिशत तक अनुदान अनुमन्य है।
‘‘पर ड्राप मोर क्राप’’ (माइक्रोइरीगेशन) योजनान्तर्गत 65 से 90 प्रतिशत तक अनुदान अनुमन्य है। योजना के लाभ हेतु https://upmip.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। ड्रिप स्प्रिंकलर 304 हे०, मिनी स्प्रिंकलर 140 हे0, माइक्रो स्प्रिंकलर 60 हे०, पोर्टेबल स्प्रिंकलर 1014 हे0, रेनगन स्प्रिंकलर 175 हे0 का लक्ष्य प्राप्त है।
उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पी0एम0एफ0एम0ई0 योजनान्तर्गत 35 प्रतिशत तक अनुदान अनुमन्य है। खाद्य प्रसंस्करण सम्बन्धी नवीन इकाई की स्थापना एवं पूर्व में स्थापित इकाई के उच्चीकरण हेतु 1421 इकाई स्थापना का लक्ष्य प्राप्त है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये https://pmfme.mofpi.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि पंजीकरण हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की फोटोकापी तथा एक फोटो अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, रायबरेली में किसी भी कार्य दिवस में आकर सम्पर्क किया जा सकता है।
सम्बंधित खबरें
-
72 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 किलो लहन बरामद कर नष्ट, 05 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक
-
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशने
-
डीएम व एसपी ने गेंगासो गंगा पुल का किया स्थलीय निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायब
-
उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु आवेदन आमंत्रितपहले आओ पहले पाओ’’ पद्धति के आधार पर लाभ कर सकते
-
सलोन में प्रेम प्रसंग में जहर देकर हत्या का आरोप, युवती की संदिग्ध मौतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- सन्नो व