डीएम व एसपी ने गेंगासो गंगा पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 27 June 2026 45 views
डीएम व एसपी ने गेंगासो गंगा पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने गेंगासो गंगा पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल पर कराए गए मरम्मत कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि गेंगासो गंगा पुल वर्ष 1970 के दशक में निर्मित हुआ था। समय के साथ पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इस पर यातायात बंद कर दिया गया था। पुल की आवश्यक मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया, जो अब पूर्ण हो चुका है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के उपरांत पुल को फिलहाल हल्के वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुल पर शेष तकनीकी परीक्षण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही भारी वाहनों के आवागमन के लिए भी खोल दिया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुल पर यातायात के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाए, आवश्यकता अनुसार संकेतक बोर्ड एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित रहें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की संभावना न रहे।
गेंगासो गंगा पुल के पुनः संचालित होने से रायबरेली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी लालगंज सुजीत कुमार राय सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
सम्बंधित खबरें
-
72 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 किलो लहन बरामद कर नष्ट, 05 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक
-
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशने
-
डीएम व एसपी ने गेंगासो गंगा पुल का किया स्थलीय निरीक्षणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायब
-
उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु आवेदन आमंत्रितपहले आओ पहले पाओ’’ पद्धति के आधार पर लाभ कर सकते
-
सलोन में प्रेम प्रसंग में जहर देकर हत्या का आरोप, युवती की संदिग्ध मौतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- सन्नो व