एकल परिवार का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
-
By
Admin
Published - 02 July 2026 58 views
एकल परिवार का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
दिनांक 30 जून 2026 को बछरावां संच में 30 घंटे का त्रैमासिक प्रशिक्षण वर्ग शेखपुर समोधा की आचार्यआ शिखा अवस्थी के आवास में संपन्न हुआ जिसमें बछरावां ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं की आचार्य बहने उपस्थित रही संच प्रमुख श्री पूनम चंद ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित किया वर्ग को लखनऊ के आंचल प्रशिक्षण प्रमुख माननीय श्री सुशील जी की उपस्थिति एवं दिशा निर्देशन में संपन्न कराया गया अतिथि के रूप में नशा मुक्ति केंद्र रतापुर रायबरेली के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमके अवस्थी जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता एवं मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा वंदना से प्रारंभ हुआ श्री सुशील जी एवं डॉक्टर अवस्थी ने धूप और दीप प्रज्वलित किया कार्यक्रम कई सत्रों में किया गया श्री सुशील जी ने पंचमुखी शिक्षा को विस्तार से वर्णन किया संस्कारिक योजना अंतर्गत आचार विचार समय का पालन भजन कीर्तन हनुमान चालीसा पूजा पद्धति आदि पर चर्चा की प्राथमिक शिक्षा आरोग्य योजना ग्रामोत्थान योजना ग्राम स्वराज योजनाआदि पर अपने सुंदर एवं वर्तमान समय के सटीक उदाहरण देकर प्रतिभागियों को समझाया
डॉक्टर अवस्थी ने एकल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी को जागृत किया राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति का विशेष योगदान होता है इसको समझते हुए हर क्षेत्र में विस्तार से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही एकल परिवार विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक शिक्षा संगठन है आप सभी पर जिम्मेदारियां हैं आपको देखकर ही बच्चे सीखते आप सभी अपने समय पालन संस्कार व्यवहार सनातन और मृदभाषा पर विशेष ध्यान दें वर्तमान समय में हमारे युवा नशे की बुरी लत में पड़ रहे हैं जिससे उनका घर परिवार और सेहत खराब हो रही है रायबरेली में संचालित अपने चिकित्सालय के विषय में सारी जानकारी विस्तार से दी और नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई सभी बहनों से अपील की गई कि वह नशा सेवियों को प्रेरित करके चिकित्सालय पहुंचाएं कार्यक्रम बहुत अच्छी तरह से संपन्न हुआ अंत में संच प्रमुख पूनम चंद्र जी ने सभी का आभार व्यक्त किया
सम्बंधित खबरें
-
एकल परिवार का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न दिनांक 30 जून 2026 को बछरावां संच में 30 घंटे का त्रैमासिक
-
अवैध खनन ,खनन माफिया पर चला ऊंचाहार पुलिस प्रशासन का हंटरनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय ति
-
खनन माफिया के आगे नतमस्तक हुआ ऊंचाहार पुलिस प्रशासननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीमामला ऊं
-
72 लीटर अवैध कच्ची शराब व 300 किलो लहन बरामद कर नष्ट, 05 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक
-
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशने