राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने और टोल टैक्स में छूट की मांग उठाने पर बनी सहमति, संगठन का हुआ विस्तार
-
By
Admin
Published - 09 August 2026 84 views
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने और टोल टैक्स में छूट की मांग उठाने पर बनी सहमति, संगठन का हुआ विस्तार
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट: कपिल त्रिपाठी
रायबरेली/सलोन। विकासखंड सलोन के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की सलोन इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी ने की। इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, उनके सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं तथा संगठन को तहसील एवं ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। बैठक में जिला संरक्षक इं. संदीप श्रीवास्तव, जिला प्रभारी आरबी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामभवन कोरी, जिला प्रवक्ता सेजल चौरसिया, सलोन तहसील अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक रीता अग्रहरि तथा महासचिव शशिधर त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल त्रिपाठी ने किया।बैठक के दौरान पत्रकारों ने अपने कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी समाज की समस्याओं को सामने लाने और शासन-प्रशासन तक आमजन की आवाज पहुंचाने का कार्य करते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके कार्य की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना बेहद आवश्यक है।पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग प्रमुखता से उठी। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कानून बनाए जाने और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को कई बार दबाव, धमकी और अन्य कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पत्रकारों के लिए ऐसी व्यवस्था आवश्यक है, जिससे वे बिना किसी भय या दबाव के निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें।इसके साथ ही पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट दिए जाने की मांग को भी सरकार के समक्ष मजबूती से रखने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को समाचार कवरेज के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में टोल टैक्स में उचित छूट मिलने से पत्रकारों को सुविधा मिल सकेगी। जिला सचिव कपिल त्रिपाठी ने तहसील से ग्रामीण स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर दिया बैठक में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद को तहसील एवं ग्रामीण स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना है। इसके लिए सभी पत्रकारों को आपसी एकजुटता के साथ संगठन के मंच पर अपनी बात रखने तथा पत्रकार हितों के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाने की आवश्यकता है।जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब पत्रकार आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ें।बैठक में जितेंद्र कुमार सविता, धर्मवीर यादव, दीपक कुमार, शशि कुमार सिंह, अनिल कुमार, सुशील तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक के अंत में पत्रकारों के हितों एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को शासन स्तर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने का संकल्प लिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा, साइकिल रैली से दिया नशामुक्ति का संदेश,नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर
-
सावन में कांवड़ यात्रियों की सेवा जगतपुर थाने की पुलिस ने किया सेवाभावनेशनल न्यूज 1 रायबरेली/जगतपुर
-
जगतपुर क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मीगंग