तिरंगे की शान में निकली यात्रा, सलोन में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
-
By
Admin
Published - 12 August 2026 173 views
तिरंगे की शान में निकली यात्रा, सलोन में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
सलोन/रायबरेली। 12अगस्त 2026,शासन की मंशानुरूप स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सलोन विधानसभा क्षेत्र में विधायक अशोक कुमार के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सलोन के खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर से हुआ। यात्रा सलोन के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टॉप तक पहुंची। मार्ग में लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट किया। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी व पंचायत सहायक अधिकारी जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सर्वोदय इंटर कॉलेज के शिक्षक दिवाकर पांडे के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को और व्यापक स्वरूप प्रदान किया।यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे। चंद्रशेखर सिंह, सतपाल विश्वकर्मा, गिरजेश सिंह, विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों सहित राजेंद्र चतुर्वेदी, रामकुमार जायसवाल, बृजेश शुक्ल, देवी शरण मिश्र, मोनू सिंह,रोहित गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।विधायक अशोक कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अपने राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
Zomato-Swiggy के ऑफर और डिलीवरी बॉय को लेकर आपत्ति, खाद्य विभाग ने बुलाई बैठकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट म
-
तिरंगे की शान में निकली यात्रा, सलोन में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेशनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट कपिल त्रिप
-
नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा, साइकिल रैली से दिया नशामुक्ति का संदेश,नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर