सोहरामऊ पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 14 August 2026 9 views
सोहरामऊ पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
उन्नाव के थाना सोहरामऊ पुलिस ने मु0अ0सं0 193/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस में नामित/वांछित आरोपी लवकुश पुत्र रामलखन निवासी ग्राम बिलोरा थाना सोहरामऊ उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मामले में 10 अगस्त 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 14 अगस्त 2026 को करीब 11:30 बजे नया खेड़ा मोड़ से लवकुश को गिरफ्तार किया।यह कार्यवाई प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय के निर्देशन में थाना सोहरामऊ की पुलिस टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
स्वतंत्रता दिवस समारोह का विस्तृत वृत्तांतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीदिनांक 15 अ
-
सोहरामऊ पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
-
रायबरेली में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रमनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मीरायबरेली के एक