सगे भाई ने जमीनी विवाद में भाई की धारदार हथियार मारकर की हत्या पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा
-
By
Admin
Published - 14 August 2026 13 views
सगे भाई ने जमीनी विवाद में भाई की धारदार हथियार मारकर की हत्या पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा
नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया
औरास थाना क्षेत्र में सगे भाइयों में वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद की दुश्मनी उस समय खूनी संघर्ष में बदल गई जब सगे भाई ने ही धारदार हथियार से वार कर एक भाई को मौत के घाट उतार दिया मामला थाना औरास क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर अजिगांव का है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी दयाराम और उसके सगे भाई सियाराम के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जिसको लेकर दोनों पक्षों में आए दिन झगड़ा व मुकदमेबाजी होती रहती थी।आरोप है कि इसी रंजिश के चलते भाई सियाराम ने दयाराम पर धारदार हथियार से जान लेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची औरास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
सम्बंधित खबरें
-
स्वतंत्रता दिवस समारोह का विस्तृत वृत्तांतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीदिनांक 15 अ
-
सोहरामऊ पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
-
रायबरेली में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रमनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मीरायबरेली के एक