उन्नाव में रफ्तार का कहर मिनी बस पलटी महिला यात्री की मौत कई घायल
-
By
Admin
Published - 29 August 2026 71 views
उन्नाव में रफ्तार का कहर मिनी बस पलटी महिला यात्री की मौत कई घायल
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया
सफीपुर मार्ग पर दोस्ती नगर के पास हुआ हादसा बस में सवार थे करीब 40 यात्री शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्नाव-सफीपुर मार्ग पर दोस्ती नगर नहरिया और थाना गांव के बीच शारदा रिसोर्ट के सामने एक निजी मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई बताया गया कि मिनी बस करीब 40 यात्रियों को लेकर मियागंज से उन्नाव की ओर आ रही थी इसी दौरान उन्नाव हरदोई-सफीपुर मार्ग पर अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।हादसे में कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला यात्री को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतका की पहचान मियागंज नगर निवासी सबा (45) पत्नी इसरार अहमद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सबा के दो बच्चे हैं जिनमें 10 वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी है महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है पुलिस ने मृतका के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है हादसे में घायल अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह मान रही है। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा तथा लोगों की भीड़ जमा रही फिर धीरे धीरे लोग अपने अपने गंतव्य की ओर चले गए
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव जिला जेल पहुंच कर रक्षाबंधन के अवसर पर 522 बहनों ने भाइयों को बांधी राखी उन्नाव ब्यूरो र
-
उन्नाव में रफ्तार का कहर मिनी बस पलटी महिला यात्री की मौत कई घायलउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया&n
-
सलाखों के पीछे बंद कैदी मिला बहनों का रक्षासूत्रनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठीरायबरेली
-
रक्षा बंधन का यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का पर्व हैनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रि