खेलेगा भारत जीतेगा भारत अभियान के तहत कराटे बेल्ट टेस्ट संपन्न
-
By
Admin
Published - 31 August 2026 22 views
खेलेगा भारत जीतेगा भारत अभियान के तहत कराटे बेल्ट टेस्ट संपन्न पीएसी परिसर में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम सेनानायक लाल भरत कुमार पाल ने बढ़ाया उत्साह,
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
रायबरेली, 30 अगस्त। वर्ल्ड मॉडर्न शोटोकन कराटे फेडरेशन (WMSKF) एवं कराटे एसोसिएशन रायबरेली के संयुक्त तत्वावधान में पीएसी परिसर में ‘व्हाइट बेल्ट टू ब्लैक बेल्ट प्रमोशन टेस्ट-2026’ का आयोजन किया गया। ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत आयोजित बेल्ट टेस्ट में बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कराटे प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीएसी के सेनानायक लाल भरत कुमार पाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक सेनानायक अजय कुमार यादव मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कराटे जैसे आत्मरक्षा के खेल आज के समय में बच्चों के साथ विशेष रूप से बालिकाओं के लिए भी बेहद उपयोगी हैं।
विशिष्ट अतिथि अजय कुमार यादव ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।बेल्ट टेस्ट कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक, कराटे एसोसिएशन रायबरेली तथा ब्लैक बेल्ट 4th डैन और आशीष जायसवाल, प्रशिक्षक, WMSKF रायबरेली यूनिट एवं ब्लैक बेल्ट 1st डैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों ने काता, कुमिते और आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी दक्षता और अभ्यास के आधार पर विभिन्न स्तरों की बेल्ट के लिए परीक्षा दी। सफल खिलाड़ियों को नई बेल्ट प्रदान कर उनके प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया गयाआयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
सम्बंधित खबरें
-
बांदा शहर की सात सूत्रीय समस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बां
-
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्यवाही की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरनानेशनल न्यूज 1 बा
-
आपत्तिजनक हालत में कार के अंदर मिले युवक युवतीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्