हर घर नल जल योजना में भ्रष्टाचार की तस्वीर! घरों में पानी नहीं, सड़क पर महीनों से बह रहा पानी
-
By
Admin
Published - 31 August 2026 57 views
हर घर नल जल योजना में भ्रष्टाचार की तस्वीर! घरों में पानी नहीं, सड़क पर महीनों से बह रहा पानी
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन/रायबरेली। गणेशगंज बाजार के उसरी मोड़ पर पाइपलाइन में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है और जिम्मेदार बेखबर है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन विकास क्षेत्र सलोन के गणेशगंज बाजार स्थित उसरी मोड़ पर योजना की जमीनी हकीकत सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां हर घर नल जल योजना की पाइपलाइन में लीकेज के चलते पानी घरों तक पहुंचने के बजाय सड़क पर लगातार बह रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, उसरी संपर्क मार्ग पर पाइपलाइन से पानी का रिसाव लंबे समय से जारी है। दिन-रात पानी बहने के कारण सड़क के किनारे जलभराव जैसी स्थिति बनी रहती है और हजारों लीटर पानी प्रतिदिन व्यर्थ बहकर नालियों एवंआसपास के रास्ते में चला जाता है। हैरानी की बात यह है कि महीनों से पानी की बर्बादी होने के बावजूद संबंधित विभाग और योजना के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक लीकेज को ठीक कराने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि जिस योजना के तहत सरकार प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से पानी पहुंचाने और ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने का दावा कर रही है, उसी योजना की पाइपलाइन में जगह-जगह होने वाली खामियां पानी की बर्बादी का कारण बन रही हैं। एक ओर लोगों को पर्याप्त जलापूर्ति के लिए इंतजार करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन से निकलता पानी सड़क पर बेवजह बह रहा है।सड़क भी हो रही प्रभावित,लगातार पानी बहने से उसरी संपर्क मार्ग के आसपास की मिट्टी दलदली होने के साथ सड़क की स्थिति भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर होने की संभावना है।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पाइपलाइन का निरीक्षण कराकर लीकेज तत्काल दुरुस्त कराने तथा लंबे समय से हो रही पानी की बर्बादी पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।योजना की निगरानी पर सवाल उठ रहा है। हर घर नल जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन की गुणवत्ता, रखरखाव और नियमित निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि विभागीय स्तर पर समय-समय पर पाइपलाइन और जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया जाता तो लंबे समय तक पानी यूं सड़क पर व्यर्थ नहीं बहता।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर लीकेज की जांच, पाइपलाइन की गुणवत्ता की पड़ताल और तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य धरातल पर साकार हो सके और बेशकीमती पानी की बर्बादी पर रोक लग सके।
सम्बंधित खबरें
-
बांदा शहर की सात सूत्रीय समस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बां
-
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में कार्यवाही की मांग, जेडीयू ने दिया सांकेतिक धरनानेशनल न्यूज 1 बा
-
आपत्तिजनक हालत में कार के अंदर मिले युवक युवतीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्