फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में प्राचार्य पद को लेकर घमासान डॉ. मनीष सक्सेना ने लगाए गंभीर आरोप
-
By
Admin
Published - 02 September 2026 14 views
फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में प्राचार्य पद को लेकर घमासान डॉ. मनीष सक्सेना ने लगाए गंभीर आरोप—कूटरचित आदेश से पद से हटाने और संस्थान पर कब्जे का दावा
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
रायबरेली रतापुर स्थित फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (FGIPS) में प्राचार्य पद को लेकर विवाद संस्थान के प्राचार्य डॉ. मनीष सक्सेना ने रायबरेली पॉलिटेक्निक एसोसिएशन (RPA) से संबंधित पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग की है।
डॉ. मनीष सक्सेना का कहना है कि वह 23 अप्रैल 2025 से FGIPS में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने दावा किया कि 15 अप्रैल 2025 को हुई RPA की बैठक के निर्णय के अनुसार उन्हें संस्थान के प्राचार्य का कार्यभार पुनः सौंपा गया था।
शिकायत में डॉ. सक्सेना ने आरोप लगाया है कि RPA के सचिव द्वारा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता, प्रबंध समिति की संस्तुति, विज्ञापन और साक्षात्कार की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना कुछ व्यक्तियों को संस्थान में कार्यभार सौंपा गया। डॉ. सक्सेना ने इस पूरी प्रक्रिया को गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए जांच की मांग की है।
मामला उस समय और गरमा गया जब शिकायतकर्ता के अनुसार 8 अगस्त 2026 को कथित तौर पर एक आदेश जारी कर उन्हें प्राचार्य पद एवं दायित्वों से मुक्त करने तथा डॉ. पियूष को प्राचार्य का दायित्व सौंपने का निर्देश दिया गया। डॉ. सक्सेना ने आरोप लगाया कि इस आदेश में संस्थान के लेटरहेड और पत्रांक का कथित रूप से गलत इस्तेमाल किया गया।
इसके बाद डॉ. पियूष द्वारा प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया गया। साथ ही, संस्थान के आधिकारिक WhatsApp समूह से वर्तमान प्राचार्य को हटाने तथा संस्थान से संबंधित दस्तावेजों और आदेशों पर हस्ताक्षर किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
डॉ. मनीष सक्सेना ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. पियूष द्वारा सुरक्षा गार्ड को कथित दस्तावेज दिखाकर उन्हें संस्थान परिसर में प्रवेश न देने के निर्देश दिए गए।
सम्बंधित खबरें
-
भारी बारिश ने खोली गौशालाओं की व्यवस्थाओं की पोल जलभराव और गंदगी के बीच बेहाल गोवंशनेशनल न्यूज १रायब
-
अभिभावक आंगनबाड़ी बैठक के मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थाननेशनल न्यूज 1 र
-
संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन ऊर्जा विहार, ऊंचाहार में खिलाड़ियों ने द
-
मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार गिरने से दो वृद्ध महिलाओं की दबकर हुई मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
महिला जिला अस्पताल का वायरल वीडियो चर्चा में ₹1 के पर्चे को लेकर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संध्य