मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार गिरने से दो वृद्ध महिलाओं की दबकर हुई मौत
-
By
Admin
Published - 02 September 2026 10 views
मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार गिरने से दो वृद्ध महिलाओं की दबकर हुई मौत
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बाँदा जिले के बबेरू तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी, जहां अलग-अलग गांवों में कच्ची दीवारें ढहने से दो वृद्ध महिलाओं और एक मवेशी की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।
बता दे की कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव में मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि मूसलाधार बारिश के चलते पड़ोसी शारदा यादव की कच्ची दीवार सो रही 68 वर्षीय वृद्ध महिला प्यारी पत्नी रामरतन के ऊपर गिर गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना मरका थाना क्षेत्र के बैरफ गांव से सामने आई है दीवार गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध महदेईया पत्नी रामखेलावन की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस हादसे में पास बंधे एक मवेशी की भी मृत्यु हो गयी गई।
लगातार हो रही बारिश के कारण हुए इन हादसों से दोनों पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सम्बंधित खबरें
-
भारी बारिश ने खोली गौशालाओं की व्यवस्थाओं की पोल जलभराव और गंदगी के बीच बेहाल गोवंशनेशनल न्यूज १रायब
-
अभिभावक आंगनबाड़ी बैठक के मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थाननेशनल न्यूज 1 र
-
संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन ऊर्जा विहार, ऊंचाहार में खिलाड़ियों ने द
-
मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार गिरने से दो वृद्ध महिलाओं की दबकर हुई मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
महिला जिला अस्पताल का वायरल वीडियो चर्चा में ₹1 के पर्चे को लेकर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संध्य