कच्ची दीवार गिरने से अधेड़ की मौत
-
By
Admin
Published - 02 September 2026 13 views
कच्ची दीवार गिरने से अधेड़ की मौत
तेज बारिश के चलते हुआ हादसा, मलबे में दबने से गई जान
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नया मजरे चंदापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 45 वर्षीय रघुनाथ पुत्र ननकऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें तत्काल महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
भारी बारिश ने खोली गौशालाओं की व्यवस्थाओं की पोल जलभराव और गंदगी के बीच बेहाल गोवंशनेशनल न्यूज १रायब
-
अभिभावक आंगनबाड़ी बैठक के मूल्यांकन में रायबरेली ने प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थाननेशनल न्यूज 1 र
-
संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन ऊर्जा विहार, ऊंचाहार में खिलाड़ियों ने द
-
मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार गिरने से दो वृद्ध महिलाओं की दबकर हुई मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
महिला जिला अस्पताल का वायरल वीडियो चर्चा में ₹1 के पर्चे को लेकर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संध्य