भूमि पर जबरन कब्जे का आरोप पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहारगाटा संख्या 336 पर छप्पर डालकर कब्जा करने का आरोप विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का दावा
-
By
Admin
Published - 03 September 2026 57 views
भूमि पर जबरन कब्जे का आरोप पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहारगाटा संख्या 336 पर छप्पर डालकर कब्जा करने का आरोप विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का दावा
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,
सलोन/रायबरेली। नगर पंचायत सलोन क्षेत्र के कटका औना निवासी श्री राम पुत्र सतीदीन ने अपनी भूमि पर कथित रूप से जबरन कब्जा किए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक रायबरेली को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी भूमि गाटा संख्या 336 पर विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा कर छप्पर डाल दिया गया है। कई बार मना करने के बावजूद कथित रूप से कब्जा नहीं हटाया गया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में श्री राम ने आरोप लगाया है कि विपक्षी परमेश पटेल, हरिद्वार, हृदयराम, शिवा, फेंकूं, कंजा आदि ने उसकी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित के मुताबिक, जब उसने विपक्षियों को अपनी भूमि पर कब्जा करने से रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसकी बात नहीं मानी। आरोप है कि विपक्षियों की ओर से उसे धमकाते हुए कहा गया कि “तुम जहां जाना हो चले जाओ, तुम्हारी जमीन नहीं छोड़ेंगे।”
पीड़ित का कहना है कि भूमि पर कब्जे को लेकर उसने पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की मांग की, लेकिन उसके आरोप के अनुसार अभी तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है,कार्रवाई न होने से पीड़ित और उसके परिवार में भय एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।श्री राम ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए भूमि को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने तथा आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही पीड़ित ने स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित की शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है और भूमि संबंधी विवाद की जांच के बाद वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।
सम्बंधित खबरें
-
रायबरेली फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला इलाके में सनसनीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी
-
एम्स रायबरेली में 1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रि
-
भारी बारिश ने खोली गौशालाओं की व्यवस्थाओं की पोल जलभराव और गंदगी के बीच बेहाल गोवंशनेशनल न्यूज १रायब