अमेठी जाते समय कार्यकर्ताओं से मिले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
-
By
Admin
Published - 07 September 2026 9 views
अमेठी जाते समय कार्यकर्ताओं से मिले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली अमेठी जाते समय रायबरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सारस चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। डिप्टी सीएम ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर भाजपा की सरकार बनानी है और कमल खिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। सहारनपुर मस्जिद मामले पर उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह अमेठी के लिए रवाना हो गए।
सम्बंधित खबरें
-
अमेठी जाते समय कार्यकर्ताओं से मिले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट मा
-
स्वामी प्रसाद मौर्य और केशव प्रसाद मौर्य के बयानों से रायबरेली में सियासी घमासाननेशनल न्यूज 1 रायबरे
-
उमरन रायपुर मार्ग की समस्या ग्रामीणों ने स्वयं संभाली जिम्मेदारी नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट