चोरी के माल के साथ पकड़े गए सगे भाई
-
By
Admin
Published - 12 September 2026 25 views
चोरी के माल के साथ पकड़े गए सगे भाई
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का सामान और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
जनपद के थाना कमासिन क्षेत्र में देवकीनंदन और आदित्य ने 11 सितम्बर को अपने-अपने घरों में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाईं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कमासिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पं. केदारनाथ डिग्री कॉलेज, पछौहां रोड के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई।
सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से 105 किलोग्राम गेहूं, 30 किलोग्राम चना, एक माइक्रोटेक इनवर्टर, एक ल्युमिनस बैटरी, एक लोहे की कड़ाही और 2500 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भैरव पुत्र माताबदल और राजाभैया पुत्र माताबदल, निवासी ग्राम पछौहा, थाना कमासिन, जनपद बाँदा के रूप में हुई है।
सम्बंधित खबरें
-
कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को लेकर बांदा में गरजा हिंदू समाजनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांद
-
किसानों की आय बढ़ाने को गो-आधारित खेती और पशुपालन को दें बढ़ावानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबां
-
किसानों की आय बढ़ाने को गो-आधारित खेती और पशुपालन को दें बढ़ावानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबां
-
बिरला सीमेंट फैक्ट्री इंडस्ट्रियल एरिया अमावां में सीपीआर ट्रेंनिंग कार्यक्रम का आयोजननेशनल न्यूज 1
-
चोरी के माल के साथ पकड़े गए सगे भाईनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। चोरी की घटनाओं का खुलासा
-
जमीनी विवाद में महिला और उसकी बेटियों पर धारदार हथियार से हमला, SP से न्याय की गुहारनेशनल न्यूज 1 रा