तेज रफ्तार क्रेन ने महिला को रौंदा, मौत के बाद सड़क जाम
-
By
Admin
Published - 14 September 2026 155 views
तेज रफ्तार क्रेन ने महिला को रौंदा, मौत के बाद सड़क जाम
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली,सलोन। तेज रफ्तार क्रेन ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत,आक्रोशित लोगों ने धरई चौराहे पर लगाया जाम, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। थाना क्षेत्र के धरई चौराहे पर रविवार को तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धरई-सलोन-नरई-प्रतापगढ़ मार्ग पर हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार क्रेन ने महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्रेन को रोक लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने धरई चौराहे पर बैरियर और लकड़ियां रखकर सड़क जाम कर दी। मार्ग पर आवागमन बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश था। प्रदर्शनकारी दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा।सूचना मिलते ही सलोन कोतवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा क्रेन चालक को हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। कोतवाल ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल क्रेन सलोन की अली क्रेन सर्विस से संबंधित है और इसका इस्तेमाल कटे हुए पेड़ों को उठाने के लिए किया जाता है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और चालक की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
बीते शनिवार को खैरहनी गांव में हुए हत्याकांड के पश्चात का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरलनेशनल न्यूज
-
कांग्रेस 2027 की तैयारी में जुटी, 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
-
युवक ने फंदा लगाकर दी जाननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के प
-
तेज रफ्तार क्रेन ने महिला को रौंदा, मौत के बाद सड़क जामनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीर
-
पुलिस का व्यवहार ही भरोसे की पहली कसौटी,अमर्यादित आचरण से खाकी की साख पर सवाल, जनता के विश्वास को चो