कांग्रेस 2027 की तैयारी में जुटी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा
-
By
Admin
Published - 14 September 2026 6 views
कांग्रेस 2027 की तैयारी में जुटी, 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ के पहली बार बांदा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद संगठन सृजन समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की गई।
प्रेसवार्ता में प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अब कम समय बचा है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के आजादी के आंदोलन में योगदान का उल्लेख किया और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का लक्ष्य है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वर्ष 2025 से लगातार कार्य किया जा रहा है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। संगठन पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा।
इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक शिवपूजन तिवारी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह, एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे लालू, पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव आकाश दीक्षित, संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
बीते शनिवार को खैरहनी गांव में हुए हत्याकांड के पश्चात का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरलनेशनल न्यूज
-
कांग्रेस 2027 की तैयारी में जुटी, 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
-
युवक ने फंदा लगाकर दी जाननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के प
-
तेज रफ्तार क्रेन ने महिला को रौंदा, मौत के बाद सड़क जामनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीर
-
पुलिस का व्यवहार ही भरोसे की पहली कसौटी,अमर्यादित आचरण से खाकी की साख पर सवाल, जनता के विश्वास को चो