भदोखर में मौत का कारखाना जलकर राख, पुलिस की मौजूदगी में धू-धू कर जली यूरिया वाली शराब की भट्ठियां
-
By
Admin
Published - 22 September 2026 16 views
भदोखर में मौत का कारखाना जलकर राख, पुलिस की मौजूदगी में धू-धू कर जली यूरिया वाली शराब की भट्ठियां
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली में सिस्टम की नाक के नीचे मौत का धंधा चल रहा था और प्रशासन आंख मूंदे बैठा था। आखिर आज भदोखर थाना क्षेत्र के माखा के पुरवा में खेत और नाले के बीच जंगल में छिपाकर चलाई जा रही यूरिया वाली जहरीली शराब की भट्ठियों पर पुलिस को आग लगानी पड़ी। फोटो में पुलिस के सामने भट्ठियां धू-धू कर जल रही हैं
नाले के पानी में डुबोकर बनाई जा रही थी मौत
माखा, डारे और बल्लू के पुरवा के सिंडिकेट ने नाले के सड़े पानी में बोरियों में लहन डुबो रखा था। नशा तेज करने के लिए उसमें यूरिया और केमिकल मिलाया जा रहा था। यही शराब पीकर गांव के नौजवान बर्बाद हो रहे हैं।
पकड़े गए तो खुली पोल
आज की छापेमारी में मौके से 4 पुरुष और 2 महिलाएं रंगे हाथ पकड़ी गईं। 6 भट्ठियां तोड़कर जलाई गईं और 800 लीटर से ज्यादा लहन नष्ट किया गया। सवाल यह है कि इतना बड़ा नेटवर्क इतने दिनों से कैसे चल रहा था
15 हजार में बिक गया था ईमान
ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि हर महीने 15-15 हजार लेकर आबकारी और स्थानीय पुलिस इस धंधे को संरक्षण दे रही थी। तभी तो जगदीशपुर से लेकर रैली-कल्याणपुर तक इसका जाल फैल गया
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है - आज भट्ठियां जली हैं, कल अगर फिर शुरू हुईं तो बड़ा आंदोलन होगा।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में रेलवे स्टेशन के बाहर से चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिय
-
कसरौर बूढ़े बाबा मंदिर परिसर में हुआ भव्य जलविहार मेला एवं आल्हा का आयोजनरात में माता व बूढ़े बाबा क
-
बाबा बैजनाथ के भक्तों ने कराया विशाल भण्डारे का आयोजन शिव जागरण से गूंजा पंडाल नेशनल न्यूज १राय