कसरौर बूढ़े बाबा मंदिर परिसर में हुआ भव्य जलविहार मेला एवं आल्हा का आयोजन
-
By
Admin
Published - 22 September 2026 6 views
कसरौर बूढ़े बाबा मंदिर परिसर में हुआ भव्य जलविहार मेला एवं आल्हा का आयोजन
रात में माता व बूढ़े बाबा के जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब,झांकियों ने मोहा मन
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
उन्नाव जनपद की पुरवा तहसील क्षेत्र के ग्राम कसरौर स्थित बूढ़े बाबा मंदिर परिसर में भव्य जलविहार मेले एवं आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनभर चले मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। वहीं रात्रि में माता रानी एवं बूढ़े बाबा के भव्य जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तगण देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुरवा विधायक अनिल सिंह का आयोजकों में विश्वास कुशवाहा, सुमित चौरसिया, अर्पित चौरसिया, प्रदीप शर्मा, रामस्वरूप, नीरज कुशवाहा, दिलशाद सहित अन्य लोगों ने अंगवस्त्र, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में साथ पहुंचे असोहा ब्लॉक प्रमुख आनंद गुप्ता एवं पुरवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपांशु चौधरी को भी आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रात्रि जागरण में कुशल कलाकारों द्वारा माता रानी एवं बालाजी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों की शानदार भजन प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु रात भर भक्ति में सराबोर होकर झूमते रहे।
मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए विधायक अनिल सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए और क्षेत्रवासियों को इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के सफल एवं सकुशल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी ग्रामवासियों का आयोजकों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में रेलवे स्टेशन के बाहर से चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिय
-
कसरौर बूढ़े बाबा मंदिर परिसर में हुआ भव्य जलविहार मेला एवं आल्हा का आयोजनरात में माता व बूढ़े बाबा क
-
बाबा बैजनाथ के भक्तों ने कराया विशाल भण्डारे का आयोजन शिव जागरण से गूंजा पंडाल नेशनल न्यूज १राय