समय से कार्यों की स्वीकृति न मिलने से विकास कार्य बाधित, प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
-
By
Admin
Published - 22 September 2026 4 views
समय से कार्यों की स्वीकृति न मिलने से विकास कार्य बाधित, प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
रायबरेली। राही ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष बाबू दिलीप कुमार पाल के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रधानों ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की स्वीकृति समय से नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए समस्या के समाधान की मांग की।ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने बताया कि समय से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, हैंडपंप मरम्मत, स्कूल व आंगनबाड़ी से संबंधित कार्य तथा बारिश के बाद जलभराव और जल निकासी जैसी जरूरी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में दिक्कतें आ रही हैं।प्रधानों का आरोप है कि सचिवों द्वारा बार-बार नए नियम बताए जाने और स्वीकृतियां दोबारा भेजे जाने के बावजूद कार्यों की मंजूरी समय से नहीं मिल रही है। इसके चलते उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।प्रधानों ने कहा कि इस महीने रैंकिंग के कारण राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से संबंधित भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है,लेकिन बिना स्वीकृति के भुगतान करना संभव नहीं है। अन्य जनपदों में जरूरी कार्यों और भुगतान को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जबकि रायबरेली में ऐसी व्यवस्था स्पष्ट नहीं है।ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी से समयबद्ध स्वीकृति, आवश्यक विकास कार्यों को सुचारु रूप से कराने और भुगतान प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में रेलवे स्टेशन के बाहर से चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिय
-
कसरौर बूढ़े बाबा मंदिर परिसर में हुआ भव्य जलविहार मेला एवं आल्हा का आयोजनरात में माता व बूढ़े बाबा क
-
बाबा बैजनाथ के भक्तों ने कराया विशाल भण्डारे का आयोजन शिव जागरण से गूंजा पंडाल नेशनल न्यूज १राय