पेट्रोल पंप के पास चाय की गुमटी में लगी भीषण आग सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी
-
By
Admin
Published - 04 October 2026 4 views
पेट्रोल पंप के पास चाय की गुमटी में लगी भीषण आग सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। बबेरू कस्बे में कमासिन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर चाय की गुमटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान गुमटी में रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना करीब साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। गुमटी संचालक संतोष पटेल (45), पुत्र शिवगोपाल, निवासी समसदीपुर, थाना मरका, दुकान बंद कर मोहल्ले में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। इसी दौरान गुमटी से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पेट्रोल पंप के ठीक बगल में आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग से गुमटी में रखा फ्रिज, चाय-नाश्ते का सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। संचालक के मुताबिक गुमटी में रखी करीब तीन हजार रुपये की नकदी भी जल गई। आग से करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सम्बंधित खबरें
-
पेट्रोल पंप के पास चाय की गुमटी में लगी भीषण आग सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
Sundays on Cycle’ में 400 बच्चों ने साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और स्वच्छता का संदेशनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के संदेश के साथ वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
केन नदी में गिर रहा नालों का गंदा पानी, प्रदूषण को लेकर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याना