सपा स्थापना दिवस पर नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण 5 अक्टूबर के पैदल मार्च की रणनीति तैयार
-
By
Admin
Published - 04 October 2026 8 views
सपा स्थापना दिवस पर नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण 5 अक्टूबर के पैदल मार्च की रणनीति तैयार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा, समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को बिजलीखेड़ा स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष उमेश यादव की मौजूदगी में पार्टी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों एवं समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बाद जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा अध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में 5 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित पैदल मार्च को लेकर चर्चा की गई और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठकों में विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पैदल मार्च की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जन अधिकारों के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की बात कही।
पार्टी कार्यालय की बैठक का संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया।
इस दौरान बांदा विधानसभा प्रभारी श्याम बाबू खेंगर, नरैनी प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी, तिंदवारी प्रभारी शमीम बांदवी, बबेरू प्रभारी एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव सहित ईशान सिंह लवी, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, वरिष्ठ नेता मयंक द्विवेदी, आमिर खान मन्नी, चंद्रजीत यादव, उर्मिला वर्मा, सुनीता रैकवार, शबाना मंसूरी, नीलम गुप्ता, पंकज यादव, जितेंद्र यादव, मुलायम यादव ओपी, रवि दिवाकर, इरफान खान, रियाज खान, मिथलेश यादव, कल्लू चौहान, ऋषि द्विवेदी, शिवमोहन कुशवाहा, नेतराम वर्मा, मौलवी बक्स, आदिल खान और दुष्यंत त्रिपाठी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
पेट्रोल पंप के पास चाय की गुमटी में लगी भीषण आग सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरीनेशनल न्यूज 1 बांदा रिप
-
Sundays on Cycle’ में 400 बच्चों ने साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और स्वच्छता का संदेशनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के संदेश के साथ वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
केन नदी में गिर रहा नालों का गंदा पानी, प्रदूषण को लेकर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याना