सलोन विधायक अशोक कुमार ने कुंवर मऊ-टिर्रा संपर्क मार्ग का किया उद्घाटन, ग्रामीणों को समर्पित
-
By
Admin
Published - 12 October 2026 14 views
सलोन विधायक अशोक कुमार ने कुंवर मऊ-टिर्रा संपर्क मार्ग का किया उद्घाटन, ग्रामीणों को समर्पित
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली: ग्रामीण विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सलोन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार ने आज विकास खंड छतोह के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की सौगात दी। विधायक अशोक कुमार ने क्षेत्र की ग्राम सभा कुंवर मऊ में पहुँचकर नवनिर्मित कुंवर मऊ – हरीरामपुर – टिर्रा संपर्क मार्ग का विधिवत उद्घाटन किया और इसे स्थानीय जनता को समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार ने कहा कि यह नया संपर्क मार्ग इस ग्रामीण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मार्ग के चालू हो जाने से न सिर्फ ग्रामीणों का आवागमन बेहद सुगम और सुरक्षित हो जाएगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, कृषि और सामाजिक संपर्क को भी भारी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने इस मार्ग निर्माण को जन-आकांक्षाओं की पूर्ति बताया। इस उद्धाटन समारोह में भारी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों, स्थानीय नेताओं और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का विधायक ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
माँ अंबे की थीम पर मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चियों ने दिखाई प्रतिभानेशनल न्यूज 1 बा
-
किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार मृत शिशु को दिया था जन्मनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध