सिविल लाइन चौराहे पर ई-रिक्शा चालक का हाई-वोल्टेज ड्रामा,ट्रैफिक टीएसआई से हुई तीखी बहस,आई चोट
-
By
Admin
Published - 12 October 2026 5 views
सिविल लाइन चौराहे पर ई-रिक्शा चालक का हाई-वोल्टेज ड्रामा,ट्रैफिक टीएसआई से हुई तीखी बहस,आई चोट
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
जाम हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, धक्का-मुक्की में टीएसआई के चेहरे पर आई चोट के निशान; जमीन पर लेटकर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाता रहा चालक
रायबरेली। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहे पर सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सड़क पर लग रहे जाम को हटाने को लेकर ट्रैफिक टीएसआई और एक ई-रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।घटना के दौरान ई-रिक्शा चालक सड़क पर लेटकर पुलिस पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाने लगा। इस पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए तैनात ट्रैफिक टीएसआई ने जाम की स्थिति को देखते हुए ई-रिक्शा चालक को वाहन हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान टीएसआई ने ई-रिक्शा को सड़क से हटाने के लिए धक्का देकर किनारे करने की कोशिश की। इस बात को लेकर चालक नाराज हो गया और टीएसआई से बहस करने लगा। विवाद बढ़ने के दौरान ई-रिक्शा चालक ने भी कथित तौर पर टीएसआई की ओर ई-रिक्शा धकेल दिया, जिससे टीएसआई के चेहरे पर चोट के निशान आ गए।
इसके बाद घटनास्थल पर नाटकीय स्थिति पैदा हो गई। ई-रिक्शा चालक खुद को बचाने के प्रयास में सड़क पर लेट गया और पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाने लगा। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा चालक को अपने साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद पूरे मामले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, विवाद की शुरुआत कैसे हुई और किस पक्ष की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
जांच के बाद साफ होगी विवाद की तस्वीर
सिविल लाइन चौराहे पर हुई इस घटना ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों के बीच होने वाले विवादों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। फिलहाल, ई-रिक्शा चालक की ओर से पुलिस पर लगाए गए आरोपों और टीएसआई को आई चोटों के संबंध में निष्पक्ष जांच जरूरी है। स्थानीय लोगों के बयानों, मौके पर मौजूद अन्य साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के कथनों के आधार पर ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल, मामले में जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।
सम्बंधित खबरें
-
माँ अंबे की थीम पर मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चियों ने दिखाई प्रतिभानेशनल न्यूज 1 बा
-
किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार मृत शिशु को दिया था जन्मनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध