पत्रकारों की हिरासत पर भड़का आक्रोश राज्यपाल को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 12 October 2026 5 views
पत्रकारों की हिरासत पर भड़का आक्रोश राज्यपाल को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। हरियाणा पुलिस द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘हिंदी खबर’ न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल समेत पांच पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में पत्रकारों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय मीडिया महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अल्तमश हुसैन के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन चित्रकूटधाम मंडल के मंडलायुक्त के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन में महासंघ ने कहा कि 10 अक्टूबर 2026 की सुबह हरियाणा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से अतुल अग्रवाल, लिविंग इंडिया न्यूज के सौरभ उपाध्याय और महिला पत्रकार सुदेश नैन मोर समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। महासंघ ने आरोप लगाया कि हरियाणा में अवैध नशे के कारोबार और कथित ड्रग माफिया के खिलाफ खबरें दिखाने के कारण पत्रकारों के विरुद्ध प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की गई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
सम्बंधित खबरें
-
माँ अंबे की थीम पर मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चियों ने दिखाई प्रतिभानेशनल न्यूज 1 बा
-
किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार मृत शिशु को दिया था जन्मनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध