महाअष्टमी पर कंचन पुरवा के काली देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विशाल कन्या भोज व भंडारे का आयोजन
-
By
Admin
Published - 18 October 2026 3 views
महाअष्टमी पर कंचन पुरवा के काली देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विशाल कन्या भोज व भंडारे का आयोजन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कन्याओं को कराया भोज, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बांदा। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के पावन अवसर पर शहर के कंचन पुरवा स्थित काली देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी श्याम मोहन धुरिया की ओर से विशाल कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां काली के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
कन्या भोज में छोटी-छोटी कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके साथ ही कन्याओं को उपहार देकर उनका सम्मान किया गया। धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही और मां भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया
सम्बंधित खबरें
-
रायपुर महेरी में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, दुर्गा कमेटी ने निकाली भव्य शिव बारातनेशनल न्यूज 1 रा
-
रायबरेली मस्जिद के बगल मकान में पटाखा गोदाम में विस्फोट का मामलानेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया
-
राइजिंग चाइल्ड स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा एवं नवरात्रि उत्सवनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया ल
-
बांदा में दो मकानों में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के आभूषण बरामदनेशनल न्यूज 1 बां
-
बदौसा में विसर्जन मार्ग की सुध अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मरम्मत शुरूनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट