रायपुर महेरी में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, दुर्गा कमेटी ने निकाली भव्य शिव बारात
-
By
Admin
Published - 18 October 2026 3 views
रायपुर महेरी में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, दुर्गा कमेटी ने निकाली भव्य शिव बारात
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
भदोखर, रायपुर महेरी- भदोखर थाना क्षेत्र के रायपुर महेरी गांव में सोमवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां दुर्गा मूर्ति कमेटी के तत्वाधान में भव्य शिव बारात धूमधाम से निकाली गई।
शिव बारात जैसे ही गांव की गलियों में पहुंची, पूरा माहौल "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से गूंज उठा। बारात में भगवान शिव, नंदी, भूत-प्रेतों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
इस भव्य बारात में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा भक्त शामिल हुए। सबसे खास बात यह रही कि पूरी बारात के दौरान अनुशासन व्यवस्था पुलिस ने नहीं, बल्कि खुद भक्तों ने संभाल रखी थी, जिसकी गांव में खूब सराहना हो रही है।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शिव बारात का आयोजन किया गया है, जिसका उद्देश्य गांव में भाईचारा और धार्मिक एकता को बनाए रखना है।
सम्बंधित खबरें
-
रायपुर महेरी में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, दुर्गा कमेटी ने निकाली भव्य शिव बारातनेशनल न्यूज 1 रा
-
रायबरेली मस्जिद के बगल मकान में पटाखा गोदाम में विस्फोट का मामलानेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया
-
राइजिंग चाइल्ड स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा एवं नवरात्रि उत्सवनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया ल
-
बांदा में दो मकानों में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के आभूषण बरामदनेशनल न्यूज 1 बां
-
बदौसा में विसर्जन मार्ग की सुध अधिकारियों के निरीक्षण के बाद मरम्मत शुरूनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट