विंध्यवासिनी देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजा
-
By
Admin
Published - 19 October 2026 7 views
विंध्यवासिनी देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजा
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
बांदा। शारदीय नवरात्र के दौरान
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बांदा पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने थाना गिरवां क्षेत्र स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन और सुरक्षित दर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।
एंटी रोमियो टीमों को मेला क्षेत्र और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से अभद्रता करने वालों पर नजर रखने तथा शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जरूरत पड़ने पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने को भी कहा गया।
पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के प्रमुख एवं प्राचीन मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। वहीं, दुर्गा पूजा पंडालों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सुरक्षित विद्युत कनेक्शन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और आपातकालीन वाहनों के आवागमन में बाधा न आए।
सम्बंधित खबरें
-
विंध्यवासिनी देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्य
-
तिंदवारा धाम में अनूठी पहल, माता रानी के पंडाल से प्रसाद के रूप में बांटे गए 1100 पौधेनेशनल न्यूज 1
-
बेंदा खदान में उड़ रही एनजीटी के निर्देशों की धज्जियांनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याओवरलोडिंग वाह
-
तहबाजारी वसूली पर सवाल आदेश के बावजूद शुल्क वसूलने का आरोपनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। ज