मां के जयकारों से गूंजा पूरा नगर, शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए थाना अध्यक्ष पवन सोनकर के नेतृत्व में तैनात रही पुलिस फोर्स
-
By
Admin
Published - 23 October 2026 7 views
मां के जयकारों से गूंजा पूरा नगर, शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए थाना अध्यक्ष पवन सोनकर के नेतृत्व में तैनात रही पुलिस फोर्स
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
नसीराबाद के नगर पंचायत में शारदीय नवरात्र के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को बुधवार को नम आंखों से विदाई दी गई। मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे नगर में मां के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की।
विधि-विधान से पूजन के बाद निकली विसर्जन यात्रा
विसर्जन से पहले विभिन्न पूजा पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। परैया नमकसार चौराहे से श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थल मट्टन नाला बभनपुर पूरे भिखई घाट की ओर रवाना हुए। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने जय माता दी और मां दुर्गा के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने मां से परिवार, समाज और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं में भावुकता देखने को मिली। भक्तों ने मां दुर्गा को अंतिम प्रणाम कर अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। नौ दिनों तक चले दुर्गा पूजा उत्सव के समापन पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का माहौल दिखाई दिया।
*थानाध्यक्ष पवन सोनकर के नेतृत्व में मुस्तैद रही पुलिस*
प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए नसीराबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। थाना अध्यक्ष पवन सोनकर के नेतृत्व में विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मियों ने विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी, जिससे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मदद मिली।
इस दौरान मुख्य रूप परैया नमकसार चौकी प्रभारी अतुल त्रिपाठी,दीवान रामनरेश भार्गव, कांस्टेबल राहुल कुमार,निखिल तिवारी,जितेन्द्र यादव,नीलेश कुमार, सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वही परैया नमकसार में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही नौ दिनों तक चले धार्मिक उत्सव का समापन हो गया। मां की विदाई के बाद श्रद्धालुओं के मन में अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की प्रतीक्षा दिखाई दी, इस दौरान परैया नमकसार गुण्डू मोदनवाल, सदाशिव मौर्य, सुमन उपाध्याय, अगम मौर्य, रमेश मौर्य, पुटन मिश्रा,देवेंद्र मिश्रा पूर्व प्रधान, अशोक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, दुर्गेश मौर्य, रामशकर साहू,ग्यान साहू, बीरेन्द्र मास्टर, सहित ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे,
सम्बंधित खबरें
-
बेंदा खदान में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 बांदा रि
-
जनसमस्याओं को लेकर शालिनी सिंह पटेल ने सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याआवास, अवैध शराब
-
धूमधाम से निकली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षाभाजपा विधायक प्रकाश द
-
पुलिस स्मृति दिवस पर डीआईजी और एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर