बांदा में तहबाजारी के नाम पर कथित वसूली का बड़ा खेल
-
By
Admin
Published - 18 November 2026 75 views
बांदा में तहबाजारी के नाम पर कथित वसूली का बड़ा खेल
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
नगर से ग्रामीण इलाकों तक फैले बैरियरों पर उठे सवाल
तहबाजारी के नाम पर व्यापारियों और वाहन चालकों से मनमानी वसूली का लग आरोप
बांदा जनपद में जिला पंचायत की तहबाजारी वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर क्षेत्र से लेकर मटौंध, गिरवां, मुड़वारा और भादेबाबा तक सड़क किनारे लगाए गए कथित वसूली बैरियरों को लेकर व्यापारियों, वाहन चालकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप है कि तहबाजारी के नाम पर मनमानी रकम वसूली जा रही है। कहीं निर्धारित शुल्क की रेट लिस्ट नहीं है तो कहीं रसीद देने में आनाकानी की जाती है। इतना ही नहीं, इस पूरे मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों के कथित हस्तक्षेप और तहबाजारी व्यवस्था को मैनेज करने की चर्चाएं भी गर्म हैं। वहीं कलमकार बिरादरी में भी इस मामले को लेकर आक्रोश बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहबाजारी के नाम पर लगाए गए बैरियरों पर छोटी-बड़ी गाड़ियों को रोककर पैसे मांगे जाते हैं।
खाली वाहन हों या सामान से लदे ट्रक और ट्रैक्टर, किसी को भी कथित तौर पर राहत नहीं मिल रही
खबर सूत्रों से आखिर इन बैरियरों पर वसूली का आधार क्या है? निर्धारित शुल्क की सूची सार्वजनिक क्यों नहीं है? प्रत्येक वाहन से कितनी रकम ली जा रही है और उसका हिसाब जिला पंचायत के रिकॉर्ड में दर्ज हो रहा है या नहीं?
अब सवाल सीधे जिला पंचायत, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन से हैं। क्या सभी तहबाजारी बैरियरों की निष्पक्ष जांच होगी? क्या वसूली का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाएगा? क्या निर्धारित शुल्क की रेट लिस्ट और पक्की रसीद अनिवार्य की जाएगी? और यदि जांच में अवैध वसूली या नियमों का उल्लंघन मिलता है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी?
फिलहाल बांदा जनपद में तहबाजारी के नाम पर कथित वसूली का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और जनता को इस कथित वसूली के खेल से कब राहत मिलती है।
सम्बंधित खबरें
-
आपातकालीन प्रसूति एवं स्त्री रोग सेवाओं को पहली मंजिल पर वार्ड 1A में स्थानांतरित कियानेशनल न्यूज 1
-
बांदा में तहबाजारी के नाम पर कथित वसूली का बड़ा खेलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या नगर से ग्
-
शालिनी सिंह पटेल को जेडीयू में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी, बनीं मीडिया पैनलिस्टनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।