मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 17 November 2026 3 views
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन ईगल के तहत थाना मरका पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 16/17 नवंबर 2026 की देर रात मरका पुलिस यमुना ब्रिज के पास ग्राम असोथर क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना मरका में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रावेंद्र उर्फ राजू पुत्र अर्जुन, निवासी ग्राम गुजैनी, थाना मरका, जनपद बांदा के रूप में हुई है।
सम्बंधित खबरें
-
शालिनी सिंह पटेल को जेडीयू में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी, बनीं मीडिया पैनलिस्टनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
सलोन तहसील में वकालत की आड़ में अवैध गतिविधियों का मामला, बार एसोसिएशन से होगी शिकायतनेशनल न्यूज 1
-
2000 से अधिक रिक्तियों पर होगा चयननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली उत्तर प्रदेश रोज
-
आलू भण्डारण प्रभार पर अनुदान योजना पर मिल रहा अनुदाननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल