2000 से अधिक रिक्तियों पर होगा चयन
-
By
Admin
Published - 17 November 2026 13 views
2000 से अधिक रिक्तियों पर होगा चयन
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधानसभावार एक दिवसीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली द्वारा आगामी 19 नवम्बर, 2026 को जनपद इण्टरमीडिएट कॉलेज, हरचन्दपुर, रायबरेली के परिसर में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों तथा नियोजकों द्वारा टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की अनेक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कक्षा 8, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा सहित तकनीकी एवं गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं के अनुरूप लगभग 2000 से अधिक रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी। इसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनियों में न्यू हॉलैंड कंपनी, आइडेमिया सिसकॉम, मारुति सुजुकी, हायर अप्लायन्स इण्डिया प्रा.लि., स्टार ग्रुप ऑफ मैनपावर सर्विस, आइसेक्ट इण्डिया, न्यू एरा कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन, महादेव हनुमन्त, टाटा मोटर्स, अडानी सोलर, शिवम होम हेल्थ केयर प्रा.लि., इमीग्रेशन सिक्योरिटी सर्विस प्रा.लि. एवं ए.डी.जे. प्रा.लि. सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के समस्त योग्य बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा तथा कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क सम्पन्न कराई जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
शालिनी सिंह पटेल को जेडीयू में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी, बनीं मीडिया पैनलिस्टनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
सलोन तहसील में वकालत की आड़ में अवैध गतिविधियों का मामला, बार एसोसिएशन से होगी शिकायतनेशनल न्यूज 1
-
2000 से अधिक रिक्तियों पर होगा चयननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली उत्तर प्रदेश रोज
-
आलू भण्डारण प्रभार पर अनुदान योजना पर मिल रहा अनुदाननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल