आलू भण्डारण प्रभार पर अनुदान योजना पर मिल रहा अनुदान
-
By
Admin
Published - 17 November 2026 9 views
आलू भण्डारण प्रभार पर अनुदान योजना पर मिल रहा अनुदान
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिला उद्यान अधिकारी जय राम वर्मा ने बताया है कि आलू उत्पादक कृषकों को उनके आलू उपज के लागत के सापेक्ष समुचित मूल्य सुनिश्चियन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु शीतगृहों में भण्डारित आलू के भण्डारण प्रभार में अनुदान देने हेतु योजना की शुरूवात हुयी है। यह लाभ प्रति कृषक अधिकतम 2 हेक्टेयर आलू रोपित क्षेत्रफल, प्रति हेक्टयेर अधिकतम 200 कुन्तल की दर से अधिकतम धनराशि रू 20,000 का अनुदान देय होगा, भण्डारित आलू पर भण्डारण शुल्क पर धनराशि रु 100/ प्रति कुन्तल की दर से अनुदान देय होगा। योजना के तहत मिलने वाली सभी अनुदान और सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। आलू रोपित क्षेत्रफल का निर्धारण अद्यतन निर्गत खसरा खतौनी के आधार पर निर्धारित होगा। शीतगृह में भण्डारित आलू की मात्रा का निर्धारण शीतगृह द्वारा निर्गत तकपट्टी के आधार पर होगा। शीतगृह में भण्डारित आलू की निकासी से सम्बन्धित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही अनुदान हेतु पात्रता मानी जायेगी। आवेदन हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, खसरा खतौनी, निर्गत तकपट्टी की छायाप्रति अनिवार्य है। चूंकि शीतगृह से आलू निकासी की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2026 तक ही है, इसलिए योजना का लाभ लेने हेतु प्रत्येक दशा में 30 नवम्बर तक आलू निकासी कर विभागीय पोर्टल potato.uphorticulture.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि योजना से जुड़ी अधिक जानकारी या किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, रायबरेली में संपर्क कर सकते हैं।
सम्बंधित खबरें
-
शालिनी सिंह पटेल को जेडीयू में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी, बनीं मीडिया पैनलिस्टनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
मरका पुलिस ने 1.25 किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
सलोन तहसील में वकालत की आड़ में अवैध गतिविधियों का मामला, बार एसोसिएशन से होगी शिकायतनेशनल न्यूज 1
-
2000 से अधिक रिक्तियों पर होगा चयननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेली उत्तर प्रदेश रोज
-
आलू भण्डारण प्रभार पर अनुदान योजना पर मिल रहा अनुदाननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीरायबरेल