बांदा रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 20 November 2026 11 views
बांदा रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। रेलवे स्टेशन बांदा पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), क्राइम विंग झांसी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पांच कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 92.934 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 46 लाख 46 हजार 700 रुपये बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 को ऑपरेशन नारकोस के तहत रेलवे स्टेशन बांदा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान क्राइम विंग झांसी से मिली मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ बांदा, डिटेक्टिव विंग झांसी और जीआरपी बांदा की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 18203 बेतवा एक्सप्रेस के ए-1 कोच में तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर आरएमएस डाकघर के सामने आठ ट्रॉली और कैरी बैग लेकर मौजूद पांच संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर बैगों से कुल 92.934 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा रायपुर (छत्तीसगढ़) से लेकर घाटमपुर, कानपुर जा रहे थे, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति को इसकी आपूर्ति की जानी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद नागाईच निवासी ललितपुर, अतुल सोनी निवासी उरई जनपद जालौन, नेहा निवासी ललितपुर, मीनाक्षी सोनी निवासी उरई और मधु पांडे निवासी रायपुर, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है।
संयुक्त टीम ने बरामद गांजे को जब्त कर पांचों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना बांदा में मुकदमा अपराध संख्या 68/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट बांदा की निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी, कांस्टेबल सतीश कुमार यादव और तेज सिंह शामिल रहे। वहीं क्राइम विंग (डीएंडआई) झांसी से सहायक उपनिरीक्षक नवीन कुमार, प्रधान आरक्षी तौसीफ खान और आरक्षी गुरमीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई। जीआरपी बांदा की ओर से निरीक्षक हरिनाथ सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित हमराह स्टाफ मौजूद रहा।
रेलवे स्टेशन पर हुई इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक पर छात्र को वॉशरूम में बंद कर पीटने का गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की वैन, चालक की मौत, 11 घायलनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया ल
-
बांदा रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध
-
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाएं रोकने के लिए विभागवार समीक्षानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो