बुंदेलखंड के अबरार अहमद फारूकी लखनऊ में सम्मानित सामाजिक कार्यों और क्रिकेट कमेंट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया सम्मानित
-
By
Admin
Published - 20 November 2026 9 views
बुंदेलखंड के अबरार अहमद फारूकी लखनऊ में सम्मानित सामाजिक कार्यों और क्रिकेट कमेंट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया सम्मानित
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। शिबली डे के अवसर पर पूर्वांचल फ्यूचर फोरम की ओर से बुंदेलखंड के सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्रिकेट कमेंटेटर अबरार अहमद फारूकी को सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित कैफी आजमी एकेडमी में आयोजित समारोह में उन्हें सामाजिक कार्यों और क्रिकेट कमेंट्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने अबरार अहमद फारूकी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक सरोकारों और खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
अबरार अहमद फारूकी ने बुंदेलखंड में सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ क्रिकेट कमेंट्री के माध्यम से भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि को पूरे बुंदेलखंड के लिए गौरव का विषय बताया गया।
सम्बंधित खबरें
-
केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक पर छात्र को वॉशरूम में बंद कर पीटने का गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की वैन, चालक की मौत, 11 घायलनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया ल
-
बांदा रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध
-
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाएं रोकने के लिए विभागवार समीक्षानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो