तहबाजारी के नाम पर आखिर किसका चल रहा वसूली तंत्र
-
By
Admin
Published - 20 November 2026 15 views
तहबाजारी के नाम पर बैरियरों का जाल,मुंडवारा से भादे बाबा तक वसूली की शिकायतें हर रास्ते पर बैरियर, हर वाहन से वसूली का आरोप
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
तहबाजारी के नाम पर आखिर किसका चल रहा वसूली तंत्र
बांदा में तहबाजारी के नाम पर कथित वसूली का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बैरियरों का जाल फैलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। मटौंध, गिरवां, मुंडवारा और अब नहरी गिरवां से भादे बाबा मार्ग पर भी नया बैरियर लगाए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली हो या भरा हुआ, हर छोटे-बड़े वाहन को रोककर रुपये मांगे जा रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर इन बैरियरों को किसकी अनुमति मिली है और किसके इशारे पर यह कथित वसूली का खेल चल रहा है?
सबसे बड़ा सवाल वसूली की पारदर्शिता को लेकर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बैरियरों पर शुल्क की दर सूची प्रदर्शित नहीं है और पक्की रसीद मांगने पर भी टालमटोल की जाती है। वाहन चालकों के मुताबिक, दिनभर में कई बार बैरियरों पर रुपये देने पड़ते हैं, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है।
इतना ही नहीं, इस मामले को लेकर पहले भी शिकायतें और सोशल मीडिया पर कथित वसूली के वीडियो सामने आने की चर्चाएं रही हैं। पुराने प्रकरण में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की बात भी सामने आई थी। बावजूद इसके अब नए बैरियरों की शिकायतों ने संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं
अब सवाल यह है कि क्या नहरी गिरवां-भादे बाबा मार्ग पर लगाए गए बैरियर की जांच होगी? क्या मटौंध, गिरवां और मुंडवारा सहित सभी बैरियरों के ठेका आवंटन, शुल्क निर्धारण और वसूली के रिकॉर्ड की पड़ताल की जाएगी? आखिर आम जनता को इस कथित वसूली से राहत कब मिलेगी?
फिलहाल तहबाजारी के नाम पर कथित वसूली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। व्यापारियों और वाहन चालकों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन सवालों पर क्या कदम उठाता है।
सम्बंधित खबरें
-
केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक पर छात्र को वॉशरूम में बंद कर पीटने का गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
डिवाइडर से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की वैन, चालक की मौत, 11 घायलनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया ल
-
बांदा रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 5 तस्कर गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध
-
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाएं रोकने के लिए विभागवार समीक्षानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो